फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It is difficult to cross the damaged roads and culverts due to rain

Lalitpur News: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क और पुलियों से निकलना मुश्किल

Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to cross the damaged roads and culverts due to rain
ललितपुर। बारिश से कटी पुलिया व सड़कों से अब तक आवागमन बहाल नहीं हो सका है। कई मार्गों की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो कहीं सड़क की मिट्टी व मार्ग कट गया है। इन मार्गाें से सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। यही नहीं जलभराव व दलदल की समस्या भी दूर नहीं हो सकी है। कच्चे रास्तों से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
जाखलौन। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरई से बिजौरी मार्ग पानी के बहाव से कट गया है। स्थिति यह है कि आधी सड़क कटकर बह गई है। ऐसे में गांववासियों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों का विद्यालयों में पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंडी परिषद ने 15 वर्ष पूर्व इसका निर्माण कराया था, तब से मरम्मत नहीं की गई।
विज्ञापन

---
ग्राम चंदावली से कुशवाहा मोहल्ला तक सड़क नहीं है। यहां ताल के बंधे से कच्चा रास्ता है। बीते दिनों हुई बारिश से यह रास्ता डेढ़ से दो फीट तक गहरा हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को निकलने में मुश्किल हो रही है। हालत यह है कि लोग खेतों से होकर निकल रहे हैं। बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। दिन में लोग किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन रात में दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्राम पंचायत सड़कौरा के मजरा पुंटाखेरा में सड़क तो डली है, लेकिन सफाई न होने से आवागमन का संकट हो गया है। मार्ग पर एक फीट तक कीचड़ भरा है। बच्चे अकेले घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। इसके बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को गंदगी से निकलकर उठाना पड़ रहा है।

---
देवरान। ग्राम देवरान से वस्त्रावन-बार मार्ग की दूरी लगभग सात किलोमीटर है। बीते दिनों हुई बारिश से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इससे देवरान से वस्त्रावन मार्ग का संपर्क टूट गया है। राहगीरों को 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर बार पहुंचना पड़ रहा है। किसी भी दिन बारिश होने की स्थिति में जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता। स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed