फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Invocation of my voice so that their sons

मेरी वाणी तो उन्हीं सपूतों का वंदन करती

Sun, 14 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Invocation of my voice so that their sons
पाली (ललितपुर)। चौरसिया समाज आदर्श विवाह सम्मेलन में दूर दराज से आए युवक- युवतियों का परिचय कराया गया। इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन


नदवानी बगीचा धर्मशाला में सम्ममेलन के अध्यक्ष महेंद्र चौरसिया और मुख्य अतिथि पंचायतीराज विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार चौरसिया ने मां सरस्वती का पूजन किया। दूर दराज से आए युवक- युवतियों का परिचय कराया गया। इस मौकेे पर सजातीय लोगों ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने व नई दिशा में ले जाने की पहल की।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में अतिथियों ने कहा की कवियों की रचना लोगों के दिल में उतर जाए तो देश के हालात बदलने में देर नहीं लगेगी। कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं में रसों का श्रंगार कर सबको बांधे रखा। देश की राजनीतिक व्यवस्था, प्रशासनिक खामियां, मंहगाई, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मुददे को लेकर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले वीणा उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजू चौरसिया ने मेरी दोस्ती का ए पैगाम ले लो, मुझे अल्लाह देकर मेरा श्याम ले लो...। पाली के कवि श्रीकांत जैन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुनाया कि जो मातृभूमि के चरणों में अपना सिर चढ़ा दिया करते हैं, मेरी वाणी उन्हीं सपूतो का वंदन करती है...। सरदार भगवानदास ने हास्य रचना से सबको लोट पोट किया। साथ में आए कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत की देर रात तक संमा बांधे रखा।

मंच पर शॉल व श्रीफल से कवियों के साथ अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौरसिया समाज के अध्यक्ष लखन लाल चौरसिया, ग्रापए जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे, थानाध्यक्ष हाकिम सिंह, रामकुमार नायक, रामविलास कटारे, सुरेश कौंते, अमित पांड़ेय, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, धर्मेंद्र गोस्वामी, पुनीत चौरसिया, महेंद्र रसिया,


लक्ष्मण पाकार, मनीष तिवारी, संजीव चौरसिया, सुखेंद्र वैद्य, जयकुमार जैन, प्रियंक जैन, आशीष आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदीप चौरसिया ने व्यक्त किया। संचालन रामकुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed