फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation into gram seed scam started

Lalitpur News: चना बीज घोटाले की जांच शुरू

Sun, 04 Aug 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation into gram seed scam started
ललितपुर। शासन की टीम ने शनिवार को चना बीज घोटाले की जांच शुरू हो गई है। शासन की ओर से भेजी गई टीम ने जिले में डेरा डाल लिया है। टीम ने गांव पहुंचकर किसानों से जानकारी ली। देर शाम तक टीमें गांव में घूमकर जानकारी जुटाती रहीं। टीम की ओर से जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के कलस्टर योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया गया था। इसमें चना के बीज वितरण में 98 लाख रुपये का घोटाला किया गया था। इसकी शिकायत किसान संगठन ने डीएम से की थी। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई थी। जांच में कई तरह की अनियमितताएं व घोटाला होने की पुष्टि हुई थी। इस पर जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। इस पर शासन ने जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें अपर निदेशक कृषि बीज एवं प्रक्षेत्र एके सिंह को अध्यक्ष व सदस्य संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव व जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को नियुक्त किया था।
विज्ञापन

अब शासन की टीम ने 98 लाख रुपये के चना बीज घोटाले की जांच को डेरा डाला। टीम में अपर निदेशक कृषि बीज एवं प्रक्षेत्र एके सिंह व जेडीए एलबी यादव और जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य एआर को-ऑपरेटिव अरविंद मेहर सिंह शामिल हैं। टीम शनिवार को ब्लॉक बार के ग्राम इमलिया, कारीटोरन व बम्हौरी खडैत पहुंची। जहां किसानों के बयान लिए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय जांच की जा रही है। बंद लिफाफा में शासन को सौंपी जाएगी। इस दौरान उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारतीय, उप संभागीय कृषि प्रसाद अधिकारी ललितपुर सोनू मंगल, तालबेहट आरके स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed