फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inter-district reward accused arrested

Lalitpur News: अंतरजनपदीय इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inter-district reward accused arrested
शहर के चौकाबाग में शराब दुकान और मवेशी बाजार में दुकान में हुई चोरी के मामले में चल रहा था वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह माह पूर्व शहर में शराब दुकान और मशीनरी की दुकानों में हुईं चोरियों के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के अंतरजनपदीय इनामी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व 240 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
शहर के मोहल्ला चौकाबाग में स्थित शराब दुकान और मवेशी बाजार स्थित मशीनरी सामान की दुकान के दो जुलाई की रात शटर का ताला तोड़कर नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों दुकानों के संचालकों अर्पित जैन और सत्यनारायण राय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में वांछित सलमान पुत्र छोटे निवासी ग्राम शाहजमाल थाना किठौर जनपद मेरठ फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक ने सलमान की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस की टीमें इस अंतरजनपदीय वांछित को गिरफ्तार करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सलमान को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed