फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Insulator is made a four-hour bursts chakraghinni personnel

इंसुलेेटर बर्स्ट होने पर चार घंटे चकरघिन्नी बने कर्मी

Tue, 27 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Insulator is made a four-hour bursts chakraghinni personnel
biddut, lalitpu news - फोटो : demo
ललितपुर। शहर की बिजली व्यवस्था कितनी अच्छी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक विद्युत फाल्ट ढूंढने में बिजली विभाग की तीन टीमों को चार घंटे लग गए। रविवार की शाम सिविल लाइन क्षेत्र में हुए हाइटेंशन लाइन के फाल्ट को बिजली विभाग की टीमों द्वारा चार घंटे बाद रात में खोजकर ठीक किया जा सका है। जबकि फाल्ट ठीक होते ही रोस्टिंग में एक घंटे के लिए बिजली बंद कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।      
विज्ञापन


गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक के अंतर्गत मुहल्ला बसंतबिहार कालोनी, झांसीपुरा, कसाईमंडी, घुसयाना, अजीतापुरा, लकड़यापुरा, सरदारपुरा, बड़ापुरा, तलैयापुरा, पानी की टंकी, सिविल लाइन, तुवन चौराहा क्षेत्र, बड़ौदा बैंक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कर घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया जाता है। फीडर नंबर एक की विद्युत लाइन में रोजाना फाल्ट होने की स्थिति में चार घंटे की रोस्टिंग के अलावा फाल्ट आदि के कारण दो से तीन घंटे अतिरिक्त अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को शाम 4.50 बजे कचहरी रोड पर बड़ौदा बैंक के पास फीडर नंबर एक की हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर लगा एक इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इसके चलते दर्जन मुहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता के निर्देेश पर विद्युत टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कर फाल्ट खोजने शुरू कर दिया। काफी देर तक फाल्ट नहीं मिलने पर अवर अभियंता के निर्देश पर दस बिजली कर्मियों की तीन टीमों ने सिविल लाइन क्षेत्र, कंपनी बाग, व स्टेशन रोड पर फाल्ट खोजना शुरू कर दिया। देर शाम तक तीन घंटे तक भी फाल्ट नहीं खोजा जा सका। इसके बाद फाल्ट खोजने का काम जारी रहा और क्षेत्रवार पेट्रोलिंग शुरू कराई गई। जिस पर कचहरी रोड पर हाइटेंशन विद्युत खंभे पर लगा एक इंसुलेटर बर्स्ट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर विद्युत कर्मियों ने राहत की सांस लेते हुए दूसरा इंसुलेटर लगाया और रात्रि 8.50 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की। हालांकि आपूर्ति सुचारु होते ही पांच मिनट बाद ही 8.55 बजे रोंड़ा हाइडिल से रोस्टिंग से बिजली कटौती कर दी गई, जो रात दस बजे सुचारु हो सकी। ऐसी स्थिति में एक दर्जन मुहल्ले के लोगों को रविवार को पांच घंटे तक लगातार बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed