फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   insufficient budget affect development

बजट की कमी से पिछड़ रहे विकास कार्य

Thu, 17 Dec 2020 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
insufficient budget affect development
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान शहर में कराए गए कार्यों को सभासद अपने-अपने नजरिए से देखते हैं। कई सभासदों का कहना है कि कोरोना व बजट की कमी से विकास कार्य पिछड़े हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तीन साल के कार्यों पर संतुष्टि जाहिर कर रही हैं। उनका मानना है कि शहर की सफाई एवं बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तो कई सौंदर्यीकरण के कार्य भी हुए हैं। इन दिनों नगर पालिका परिषद बजट की कमी से जूझ रही है। इससे विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। इस बात की टीस सभासदों में दिखाई देती है। कई सभासद समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
राजपूत कॉलोनी में विधायक निधि से अधिकतर कार्य कराए गए हैं। कुछ काम डूडा, सांसद निधि से भी हुए हैं। वार्ड में पेयजल की समस्या बनी हुई है। हरिओम कुशवाहा, सभासद, वार्ड नंबर 16
विज्ञापन

----
दो साल के अंदर वार्ड में निर्माण कार्य नहीं हो पाए हैं। वार्ड में अभी तक पच्चीस प्रतिशत ही काम हो सके हैं। यदि कोरोना खत्म हो गया तो शायद वार्ड का विकास हो जाए। रामबाबू यादव, सभासद वार्ड नंबर 3
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वार्ड में पचास बिजली के खंभे व पानी की टंकी का निर्माण हो गया है। डूडा सहित विभिन्न निधियों से भी कई निर्माण कराए गए हैं। नगर पालिका बजट की कमी से जूझ रही है। भारत भूषण चौरसिया, सभासद, वार्ड नंबर 9
----
वार्ड का धीरे-धीरे विकास हो रहा है। नेशनल हाईवे पर कट का निर्माण कराने में कामयाबी पाई है। अगले दो साल में पटेल नगर, मथुरा नगर व गोविंद नगर के पिछले भाग का विकास होने की उम्मीद है। जहीर अली रानू, सभासद वार्ड 23
----
वार्ड में तीन सालों से सड़क व नालियों का निर्माण रुका हुआ है। इसमें पेयजल पाइपलाइन का विस्तार आड़े आता रहा। सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है। स्वीकृत प्रस्तावों के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किए जाए। रामवती रजक, सभासद वार्ड नंबर 1

----
सुम्मेरा तालाब का सौंदर्यीकरण, कलक्ट्रेट रोड सहित कई सड़कों का निर्माण, शमशान घाटों का जीर्णोद्घार, सभागृह निर्माण, तालाबपुरा में नया शमशानघाट, दैलवारा में गोशाला, अमृत योजना के तहत साईं मंदिर के सामने पार्क, शहर की बेहतर प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था, सीतापाठ कुंड का स्विमिंग पुल की तर्ज पर निर्माण शुरू कराया है। आगामी दो साल में शहर को अतिक्रमणमुक्त, प्रमुख सड़क पर डिवाइडर, सुम्मेरा तालाब में वोट क्लब आरंभ करने की योजना है।
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed