फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructions for supplying water to the tail end of canals

Lalitpur News: नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश

Thu, 20 Nov 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions for supplying water to the tail end of canals
ललितपुर। कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्र में किसान दिवस का आयोजन किया गया। यहां जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने 15 दिनों में नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी पुष्टि वह क्षेत्र के किसानों से प्राप्त फीडबैक से करेंगे।
विज्ञापन

मौके पर किसानों ने भी विभिन्न समस्याएं रखकर निस्तारण की मांग की। इस पर जिलाधिकारी से विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों की ओर से फसली बीमा, मंडी में फसल बिक्री, फसल सिंचाई के लिए विद्युत समस्या, कुछ नहरों में पर्याप्त पानी की अनुपलब्धता, डूब क्षेत्रों के लिए मुआवजा संबंधी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुछ नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। इसे पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2025-26 की बीमित फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग किसानों ने की। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा जिला समन्वयक फसल बीमा कंपनी को फसल बीमा पॉलिसी वितरित करने और बाकी भुगतान के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बीमा कंपनी से ब्योरा मांगा है कि अब तक कितने किसानों को बीमा राशि उपलब्ध कराई गई और कितने किसानों का बाकी है। इसकी सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, कृषकों में बाबूलाल दुबे, पहाड़ सिंह, कीरत बाबा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed