फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Instructions for re-preparing the shabby records

जर्जर हो रहे रिकार्ड को फिर से तैयार करने के निर्देश

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for re-preparing the shabby records
तालबेहट। दो दिवसीय दौरे पर जनपद में आईं महानिरीक्षक निबंधन रोशन जैकब ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद शुक्रवार को उप निबंधन कार्यालय तालबेहट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिवक्ताओं ने वहां की कमियों से अवगत कराया। उन्होंने कमियों को दूर करने के उप निबंधक को निर्देश दिए। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में मड़ावरा पिसनारी की रॉक फास्फेट की खदान शुरू होने से लोगों को काम और सरकार को राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन रोशन जैकब ने शुक्रवार को सुबह उपनिबंधन कार्यालय तालबेहट का औचक निरीक्षण करते हुए उसके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने वहां के जर्जर इंडेक्स, जनरेटर के अभाव आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर उन्होंने उपनिबंधक से तत्काल पूरी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी एसपी सिंह से भी क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से बात करते हुए रोशन जैकब ने बताया कि पूरे प्रदेश में रजिस्ट्री कार्यालयों के रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। शीघ्र ही यहां भी यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के मड़ावरा में पिसनारी रॉक फास्फेट की खदान शुरू करने पर उन्होंने कहा कि उक्त खदान पहले एसएमडीसी संचालित करती थी। लगभग इक्कीस वर्ष से यह खदान बंद पड़ी थी। इस बार पांच ब्लॉकों की नीलामी की जा रही है जिसमें कई टेंडर आए है। नीलामी का समय पंद्रह दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले तीन ब्लॉकों से सरकार को लगभग नौ हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। राजस्व मिलने के अलावा जनपद के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed