फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inspire Scheme: Five students each from classes six to eight will apply

इंस्पायर योजना : छह से आठवीं तक की कक्षाओं से पांच-पांच छात्र करेंगे आवेदन

Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Inspire Scheme: Five students each from classes six to eight will apply
- 15 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के कराए जाएंगे नामांकन व आवेदन, बीएसए ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू की गई इंस्पायर अवाॅर्ड योजना को लेकर पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं से विज्ञान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव ऑनलाइन भेजे जाएंगे। छात्र के सुझाव चयनित होने पर छात्र को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे छात्र मॉडल बना पाएंगे।
शैक्षिक स्तर को सुदृढ़ बनाने और छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शासन तमाम प्रयास व गतिविधियां चला रहा है। इसी क्रम में अब छात्र-छात्राओं में विज्ञान की रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना चलाई जा रही है। इस वर्ष 2025 में इस योजना के तहत कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों से विज्ञान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव ऑनलाइन भेजे जाएंगे। निजी और सरकारी दोनों स्कूल के छात्र सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं से पांच-पांच छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन व आवेदन कराने का लक्ष्य बीएसए रणवीर सिंह ने प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। छात्रों के रजिस्ट्रेशन, आवेदन 15 सितंबर तक किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्रों के सुझाव पसंद आने पर विभाग छात्र के खाते में 10 हजार की राशि जारी करेगा। इस राशि से छात्र विज्ञान मॉडल बना पाएंगे। यह मॉडल विकास खंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में छात्र प्रस्तुत करेगा। इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों के कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र भी आवेदन करेंगे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि छात्रों के नामांकन, आवेदन 15 सितंबर तक लिए जाएंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed