{"_id":"58b5d4364f1c1b9c188310b4","slug":"inspire-award-notice-in-the-case-of-40-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्सपायर अवार्ड मामले में 40 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्सपायर अवार्ड मामले में 40 स्कूलों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
इन्सपायर अवार्ड मामले में 40 स्कूलों को नोटिस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी ने इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में दिलचस्पी नहीं लेने वाले निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर विभागीय शिकंजा कस दिया है। उन्होंने 40 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। इससे प्रबंधकों में खलबली मच गई है।
इन्सपायर अवार्ड मानक योजनांतर्गत विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल तैयार कराने के उद्देश्य से पोर्टल पर बच्चों व विद्यालयों का नामांकन कराया जाता है। इसके उपरांत नामांकित बच्चों को मॉडल बनाने के लिए उनके बैंक खाते में पांच हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाती है। वर्तमान में स्कूलों व बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कुछेक को छोड़कर नगर के अधिकतर निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने पंजीकरण कराने में रुचि नहीं दिखाई है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि जिन विद्यालयों ने इन्सपायर अवार्ड योजना में पंजीकरण करा लिए हैं, वह तीन दिवस के अंदर उसकी रसीद कार्यालय में उपलब्ध करा दें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए उच्चस्थ अधिकारियों को लिख दिया जाएगा।
यह है प्रगति रिपोर्ट
नगर क्षेत्र में 71 परिषदीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 40 विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। गत वर्ष कुछ स्कूलों ने योजनांतर्गत पंजीकरण कराया था। कई विद्यालय योजना से संबंधित ईमेल व पासवार्ड भूल गए, जिससे आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे विद्यालयों के लिए नया सिर दर्द पैदा हो गया है। जीआईसी के प्रवक्ता अमित शुक्ला उनकी समस्याओं का समाधान करने में लगे हैं।