{"_id":"560d06d4d742890eee38992afb238fa7","slug":"inspector-jailer-class-topper-satisfaction-vysya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसपेक्टर, दारोगा वर्ग में संतोष वैश्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसपेक्टर, दारोगा वर्ग में संतोष वैश्य अव्वल
ललितपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुलिस कर्मियों के लिए बहु प्रतीक्षित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यदि मैं एसपी होता, विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 155 इंसपेक्टर, दारोगा और आरक्षियों ने प्रतिभाग किया था। इंसपेक्टर और आरक्षी श्रेणी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इंसपेक्टर और दारोगा वर्ग में पुलिस कार्यालय में संचालित रिट सेल प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार वैश्य 50 में से सर्वाधिक 31 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे।
यातायात प्रभारी नीरज कुमार दीक्षित 30 अंक पाकर दूसरे स्थान और जाखलौन थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक कमल प्रताप सिंह 29 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह, आरक्षी श्रेणी के परिणामों में नाराहट पेशी में तैनात कांस्टेबल गजेंद्र कुमार 29 अंक पाकर प्रथम, एएसपी पेशी में तैनात हरीसिंह एवं अरशद बराबर 28 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। कोतवाली सदर में तैनात मुंशी बृजेश कुमार ने 27 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में एसपी कार्यालय सहित जनपद के सभी सर्किल में कार्यरत निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षियों ने प्रतिभाग किया था। महकमे में प्रतियोगिता के परिणामों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। परीक्षा के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्रोफेसर को निबंध की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार को परिणाम घोषित होते ही पुलिस महकमे में हलचल रही।
मिलेगा यह ईनाम
प्रथम पुरस्कार - 2000 रुपये नकद, 10 दिन का पुरस्कार अवकाश, चरित्र पंजिका में उत्कृष्ठ प्रविष्टि।
द्वितीय पुरस्कार - 1000 रुपये नकद, 07 दिन का पुरस्कार अवकाश, चरित्र पंजिका में उत्कृष्ठ प्रविष्टि।
तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये नकद, 02 दिन का पुरस्कार अवकाश, चरित्र पंजिका में उत्कृष्ठ प्रविष्टि।
टॉप - 10 (निरीक्षक व उपनिरीक्षक वर्ग )
ललितपुर। एसआई संतोष कुमार वैश्य रिट सेल (31 अंक), टीएसआई नीरज दीक्षित (30 अंक), एसआई कमल सिंह (29 अंक), एसआई प्रीति व्यास महिला सहायता प्रकोष्ठ (28 अंक), पूराकलां थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा (28 अंक), बार थानाध्यक्ष शशांक राजपूत (27 अंक), एसआई सुखराम सोनकर (27 अंक), फायर सर्विस ऑफीसर रामदास निराला (25 अंक), राजघाट चौकी प्रभारी रणजीत सिंह (25 अंक) एवं जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह (25 अंक)।
टॉप - 10 (एचसीपी व आरक्षी वर्ग )
गजेंद्र कुमार नाराहट पेशी (29 अंक), हरी सिंह, अरशद अली एएसपी पेशी (28 अंक), बृजेश कुमार कोतवाली सदर (27 अंक), रणविजय सिंह कोतवाली (26 अंक), हेड कांस्टेबल गुलाब चंद्र खरे (26 अंक), प्रहलाद फायर सर्विस (26 अंक), महिला कांस्टेबल स्वेता लखेरा तालबेहट (26 अंक) एवं बृजेंद्र कुमार राय सहायक परिचालक वायरलैस (24 अंक)।
वंचित रहे 04 प्रतिभागी
अभिलेखीयकरण में त्रुटि के कारण चार प्रतिभागियों के निबंध जांच के लिए नहीं भेजे जा सके। इस कारण चार प्रतिभागी परीक्षा से वंचित रह गए।