फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   insc award best teacher dr rohit kumar

आईएनएससी श्रेष्ठ अध्यापक अवार्ड के लिए चुने गए डॉ रोहित कुमार

Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
insc award best teacher dr rohit kumar
school. - फोटो : school.
ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा ललितपुर में बीएड संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ. रोहित कुमार का चयन 2020 वर्ष के आईएनएससी () श्रेष्ठ अध्यापक अवार्ड के लिए हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. रोहित कुमार अध्यापन के क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों से कार्य कर रहे हैं। हाल में ही इनकी एक पुस्तक ‘स्वतंत्रता के पश्चात भारत में गठित शिक्षा आयोग एवं उनके सुझाव’ का प्रकाशन हुआ। इन्होंने अपनी पुस्तक में भारत में गठित शिक्षा आयोगों एवं उनके द्वारा सुझावों का वर्णन किया है। डॉ. रोहित कुमार के लेख एवं शोधपत्र देश के प्रसिद्ध जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। इनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंदी शिक्षण’ डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ाई जाती है। इस अवसर पर संस्थान भगवान आदिनाथ कॉलेज आफ एजूकेशन के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. रोहित कुमार को बधाई दी। डॉ. रोहित कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों और आदिनाथ ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन को दिया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन एवं अपने समस्त शिक्षकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed