फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inguration of paverbricks

सामुदायिक भवन में हो सकेंगे धार्मिक आयोजन

Sat, 23 May 2015 12:29 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
inguration of paverbricks
तुवन मंदिर परिसर में अब भजन संध्या, मानस पाठ, प्रवचन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आसानी से संपन्न हो सकेंगे। शुक्रवार को नपाध्यक्ष ने 80 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नगर के बीचों बीच स्थित सिद्ध क्षेत्र तुवन मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भवन निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद ने मंदिर परिसर में तुवन सरकार सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया। करीब 50 लाख की लागत से यह बनकर तैयार हो गया। इसमें भागवत कथा, रामचरित मानस पाठ, प्रवचन, भजन संख्या सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे। इसके साथ ही नपा ने परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको देखते हुए करीब 28 लाख रुपए की लागत से पूरे परिसर में पेवरब्रिक्स के साथ नालियों का निर्माण करवाया है। इससे पूरा मैदान गड्ढे मुक्त हो गया। तुवन मंदिर मैदान में बनाए गए मंच की लंबाई व चौड़ाई बढ़ा दी गई है। इस पर करीब दो लाख रुपया खर्च किया गया है। करीब 80 लाख की लागत से बने इन तीन निर्माण कार्यों का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कुछ काम शेष होने पर ठेकेदार को जल्द काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोकार्पण के अवसर पर नपा ईओ के एन शर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामकुमार लवानियां, डीके बिरौनियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, ठेकेदार कमल तिवारी, नसीर खान, बबलू तिवारी, वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी सहित मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed