फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   information administration

नहीं दी जा रहीं जनसूचनाएं

Tue, 23 May 2017 01:57 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 23 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
information administration
प्रशासन - फोटो : demo pic
विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत धवा में विकास कार्यों के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, इससे कार्यों में पैसों के घालमेल की संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन



धवा ग्राम के निवासी और जनसूचना एक्टिविस्ट खूबचंद सेन द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं मांगी गई, लेकिन उन्हें नाहक ही परेशान किया जा रहा है। खूबचंद सेन ने आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा योजना में मिलीभगत कर सरकारी धन का खूब बंदरबांट किया गया है। मनरेगा से कराए विकास कार्यों में दूसरी ग्राम पंचायत के जॉबकार्ड धारकों द्वारा मजदूरी दर्शाकर सरकारी धन का गबन किया गया है। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अपने पुत्र समेत अन्य परिजनों के नाम से भी मजदूरी के नाम पर सरकारी धन में घालमेल किया गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गाहे-बगाहे चर्चाओं में बनी रहती है, वैसे तो यहां प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है, जिसके सापेक्ष शीला रजक निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह वर्षों से गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा ग्रामप्रधान को अपने दबाव में रखकर अपने मन मुताबिक प्रधानी चलाई जा रही है। इस बात को खुद ग्रामप्रधान शीला बताती हैं कि प्रधानी का पूरा काम ‘भाई साहब’ द्वारा देखा जाता है, वह तो सिर्फ उनके कहने पर कागजों पर हस्ताक्षर मात्र करती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वयंभू प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अपनी जाति-विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए अन्य ग्रामीणों के साथ द्वेषभाव और भेदभाव किया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी ग्राम पंचायत को सामंत शाही प्रथा से मुक्ति दिलाई जाए, साथ ही संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाई-प्रोफाइल हो चुके लोहिया ग्राम धवा में आवास निर्माण भ्रष्टाचार के मामले में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed