{"_id":"67e2fb21bd5cbadd55028a76","slug":"information-about-free-legal-advice-given-to-prisoners-in-jail-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-132123-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जेल में बंदियों को दी मुफ्त कानूनी सलाह की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जेल में बंदियों को दी मुफ्त कानूनी सलाह की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिला जज यशवंत कुमार सरोज ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निशुल्क विधिक सलाह के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी दी।
जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र झा के निर्देशानुसार अपर जिला जज यशवंत कुमार सरोज ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, भोजन शाला, अस्पताल की स्थिति देखी। बंदियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा। बंदियों को बताया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं। इस दौरान कारागार अधीक्षक मुकेश कुमार, जीवन सिंह कारापाल, विजय द्विवेदी चिकित्साधिकारी, जयनारायण भारती, प्रभारी कारापाल रोहित राठौर, विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।