{"_id":"66b28d9986ab6cbded0c5934","slug":"inform-people-before-releasing-water-from-dams-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-118909-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बांधों से पानी छोड़ने से पहले लोगों को करें सूचित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बांधों से पानी छोड़ने से पहले लोगों को करें सूचित करें
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त ने मंगलवार को राजघाट बांध परियोजना का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि बांध से पानी छोड़ने से पहले आसपास के गांवों में सूचना दें। पर्याप्त कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर निगरानी कराएं।
मंडलायुक्त ने काला पहाड़ स्थित लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर रूम में जल शोधन होते देखा। जल निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल शुद्धीकरण की निगरानी के लिए दो ऑपरेटर 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगाए गए हैं। प्लांट से 49 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति हो रही है। जनपद में 15 ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं। सभी पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित हैं। ग्राम प्रधान पुष्पादेवी ने आयुक्त को बताया कि पाइपलाइन हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है।
मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि 15 अगस्त को वह गांव में ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले गांव की सभी सड़कें दुरुस्त हो जाए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रयोगशाला में बच्चों को दिए टिप्स
ललितपुर/जखौरा। ग्राम रानीपुरा स्थित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में आयुक्त ने स्कूली बच्चों से सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, सोलर सिस्टम, ऋतुओं आदि के बारे में जानकारी ली और उन्हें विस्तार से बताया। उन्होंने प्रयोगशाला की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को स्मार्ट टीवी पर यू-ट्यूब के माध्यम से प्रोजेक्ट दिखाएं। ताकि, बच्चों के शैक्षिक स्तर का विकास हो सके। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन 15 मिनट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें पढ़ाएं।