फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inflation in festival

मंहगाई की मार, फीका कर रही रक्षा बंधन त्योहार

Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
inflation in festival
ललितपुर। तीन माह में सभी खाद्य वस्तुओं के दामों ने उछाल मारी है। इनके दामों में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। बादाम व खसखस दाना के दाम तो चालीस फीसदी से अधिक मंहगे हो गए हैं। वहीं, रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े दामों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि बढ़ते दाम त्योहारों को फीका कर रहे हैं। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आ गया है, लेकिन बाजार में रौनक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मावा में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। मावा समेत अन्य वस्तुओं के दामों ने तीन माह में ही लंबी उछाल मार दी है। सभी वस्तुओं के दामों में दस से 20 फीसदी की वृद्धि हो गई है। आम आदमी को खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। मावा बाजार में बादाम के दाम चालीस फीसदी, खसखस दाना के दाम दोगुने हो गए हैं। खाद्य तेल में दस प्रतिशत, सरसों तेल में 20 रुपये की वृद्धि की गई है। आटा में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। जबकि, रसोई गैस सिलिंडर के 25 रुपये और बढ़ गए हैं। इससे किचिन का बजट गड़बड़ा गया है। लोगों को खरीदारी से पहले सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
वस्तु - तीन माह पहले - वर्तमान
बादाम - 600 - 1000
खसखस दाना - 800 - 1800
अंजीर - 700 - 900
पिस्ता - 1300 - 1600
अखरोट - 500 - 600
मुनक्का - 500 - 600
रिफाइंड तेल - 140 - 150
सरसों तेल - 150 - 170
आटा - 1600 - 1900
बाजार में खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। दामों को नियंत्रित किया जाए, जिससे सभी लोग इन्हें आसानी से खरीद सकें।
सीमा कुशवाहा
---
मेवा की वस्तुओं व तेल के दाम अधिक बढ़ गए हैं। इससे किचिन का बजट बिगड़ गया है। कई वस्तुओं को खरीदने से पहले सोचना पड़ता है। अब तो रसोई गैस भी 25 रुपये मंहगी होकर 906.50 रुपये का मिल रहा है। इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। नीलू
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घरेलू सामान से लेकर हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पहले रसोई गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये से कम में मिल जाता था अब रुपये बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी का घर का खर्चा चलाना भारी पड़ता जा रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। - सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed