{"_id":"5b1c326d4f1c1bb16e8b716f","slug":"indertise-ki-ummido-ko-lge-pankh","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक विकास की उम्मीदों को लगे पंख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक विकास की उम्मीदों को लगे पंख
amarujala
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand samit, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और टीम इनोवेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘बुंदेलखंड इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने बुंदेलखंड में औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शासन और प्रशासन के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों के साथ क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर मंथन किया।
पैरा मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुई समिट में मुख्य अतिथि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि औद्योगिक विकास के जरिये बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है। उद्यमियों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंडस्ट्रीज लगवाने का खुद बीड़ा उठाया है। समिट इसकी शुरुआत है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए ऑफिस से बाहर निकलकर आगे आने को कहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने डिफेंस कॉरिडोर, फूड प्रोसेसिंग, सोलर एनर्जी, आईटी सेक्टर से जुड़े उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया।
समिट में झांसी समेत बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।