फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Independent fallen into misfortune seem to promotion

प्रचार में पिछड़ते दिख रहे निर्दलीय उम्मीदवार

Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Independent fallen into misfortune seem to promotion
प्रचार में पिछड़ते दिख रहे निर्दलीय उम्मीदवार - फोटो : demo
जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर ताल ठोक रहे निर्दलीय उम्मीदवार अभी तक जनता की चर्चा के केंद्र बिंदू में नहीं आ सके हैं, जिससे ललितपुर व महरौनी का चुनाव प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के इर्दगिर्द ही नजर आ रहा है।      
विज्ञापन

प्रदेश के चौथे चरण में ललितपुर जिले को रखा गया है। इस समय जिले की ललितपुर और महरौनी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रदीप गुप्ता, सचेंद्र, गनेशराम रजक व कमलेश कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक रहे हैं। वहीं, महरौनी विधानसभा सुरक्षित सीट से कुल 13 उम्मीदवार हैं, जिनमें निर्दलीय के रूप में कंहैयालाल, जितेंद्र, प्रीतमलाल, मनोज कुमार, सुखदयाल उम्मीदवार बने हुए हैं। इसके अलावा कई छोटे दलों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन, अभी तक के प्रचार में निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख दलों के उम्मीदवारों से पिछड़ते दिख रहे हैं। विभिन्न दलों की जनसभाएं हो चुकी हैं। कइयों ने स्टार प्रचारकों के सहारे जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवार पान की दुकानों, नाई की दुकानों, होटलों व रेस्टोरेंट पर होने वाली चर्चा के केंद्र में नहीं आ सके हैं। हालांकि ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार गनेशराम रजक ने होर्डिग्स और हैंडबिल के सहारे चर्चाओं में आने की कोशिश की है जो नाकाफी साबित हो रही है। वर्तमान में पूरा चुनाव प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के आसपास टिका दिखाई दे रहा है।      
विज्ञापन


निर्दलीय नहीं खोल सके खाता      
जिले से कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार अभी तक विधानसभा का सफर तय नहीं कर सका है। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख दलों के उम्मीदवारों को पछाड़ पाएंगे। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed