फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Independence Day was celebrated with pride and grandeur, honoring the freedom fighters and immortal martyrs.

Lalitpur News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को याद कर आन-बान-शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Mon, 17 Aug 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Independence Day was celebrated with pride and grandeur, honoring the freedom fighters and immortal martyrs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विकास भवन में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संंजीव कुमार वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ सभी सरकारी, गैरसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया और उन्हें तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया। इसके साथ ही देश के शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और उनके बलिदानों को याद किया गया। साथ ही जिला कारागार में फल वितरण भी किया गया।
इस दौरान घंटाघर पर पूज्य महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल, अटल बिहारी बाजपेई, बृजनन्दन किलेदार, वीर सावरकर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, कर्पूरी ठाकुर, अवंतीबाई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं पं. परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर सहित अपने आवास पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कराया। विकास भवन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा। यह भी कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ध्वजारोहण के बाद कलक्ट्रेट सभागार व विकास भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां सभी ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत भारत महान है गाया, जिस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें मिष्ठान्न व पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम आज जहां भी हैं, वहां अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें, आप सभी भाग्यशाली हैं कि जिले की सभी विकास योजनाओं यहां से होकर गुजरती हैं, इसलिए आप बहुत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि आप अपना काम अच्छे से करेंगे तो आखिरी छोर पर खड़ा व्यक्ति भी आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेगा और यही आपका धमार्थ कार्य है क्योंकि किसी-न-किसी तरह से आप उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कारागार पहुंचकर महिला एवं पुरुष बंदियों को फलों का वितरण किया और उन्होंने सभी बंदियों से जेल से निकलने के बाद अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वतंत्रता का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही पुलिस पेंशनर्स एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

-----------
वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों को किए फल वितरण
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश अपनी पत्नी और बेटी के साथ पं. दीनदयाल वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों को फल वितरित किए। इसके साथ बरसात के मौसम में सुरक्षा के दृष्टि से चप्पलों का वितरण किया। डीएम ने बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं। कुछ वृद्धजनों ने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण पेंशन न आने की समस्या बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दूरभाष पर ही आश्रम में कैंप लगाकर सभी के आधार अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन योजना में छूटे हुए वृद्धजनों के आवेदन कराकर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed