फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   incomplete marksheet, student protest

अंकपत्रों में नंबर चढ़वाने की मांग कर छात्रों ने घंटाघर पर दो घंटे तक लगाया जाम

Sun, 12 Sep 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
incomplete marksheet, student protest
बेरीकेटिंग बंद कर प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट के 877 विद्यार्थियों के अंकपत्रों में नंबर चढ़कर नहीं आने के चलते छात्रों ने शनिवार को घंटाघर पर एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा में उनका प्रवेश कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के 877 विद्यार्थियों के अंकपत्रों में उनके नंबर नहीं आने को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज व उग्र होता जा रहा है। पहले विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगे रख रहे थे और अधिकारी भी आश्वासन दे रहे थे, लेकिन जब आश्वासन के कई दिनों बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती दिखीं और उन पर जबरन दोबारा अंक सुधार की परीक्षा देने को कहा गया तो छात्रों ने यह प्रस्ताव ठुकराते हुए स्कूल प्रशासन की गलती बताते हुए उनके अंकपत्रों में अंक ही अंकित कराकर उन्हें पास कराने की मांग रखी, ताकि स्कूल प्रशासन की गलती का खामियाजा उन्हें न भुगतना पड़े।
विज्ञापन

शनिवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों के साथ छात्रों ने घंटाघर पर जाम लगा दिया। छात्रों ने तालियां बजाकर तो कभी स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने अंकपत्रों में अंक चढ़वाने और उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश दिलाने की मांग की। यहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक छात्रों ने मुख्य घंटाघर सड़क पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम संतोष उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों को उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को बैठक बुलाने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन पर छात्रों ने करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में उतरी सपा छात्र सभा, डीएम को दिया ज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि बोर्ड से इन छात्रों की अंकतालिकाओं में नंबर चढ़वाए जाएं जिससे वह स्नातक कक्षाओं में प्रवेश ले सके।

दिए गए ज्ञापन में बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज के 877 छात्रों के अंक तालिका पर नंबर दर्ज नहीं किए गए हैं उन्हें सिर्फ प्रमोट बताया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा पूर्व में प्रत्येक कॉलेज से छात्रों के पिछले वर्ष एवं प्री बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन पर अंक मांगे थे, लेकिन कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रशासन की लापरवाही से छात्रों के अंक बोर्ड को प्रस्तुत नहीं कराए गए, जिससे छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल रहा है। ऐसे में छात्रों का भविष्य अंधकार में है। समाजवादी छात्र सभा ने जिलाधिकारी से उक्त सभी छात्रों के अंकतालिका पर अंक अंकित कराए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन में राहुल यादव कुंदन सिंह बुंदेला, शशांक जैन, निजाम शाह, सत्यपाल राय, शहनबाज आदि के हस्ताक्षर हैं।

रोड जाम कर बैठकर प्रदर्शन करते बच्चे

रोड जाम कर बैठकर प्रदर्शन करते बच्चे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed