{"_id":"582a0c804f1c1b58368fe597","slug":"income-tax-raid-rumor-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर के छापे की अफवाह से बंद हो गए बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर के छापे की अफवाह से बंद हो गए बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
market news
- फोटो : demo
कालाबाजारी कर कमाए गए धन को ठिकाने लगाने एवं बिना पंजीयन लाखों रुपए का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के लिए सोमवार को ब्रिकी कर एवं आयकर विभाग की टीमों के आने की अफवाह से नगर के बाजार में सन्नाटा पसर गया। अफवाह के कुछ ही समय बाद नगर का सराफा बाजार, खाद, सीमेंट, हार्डवेयर, कपडे़ की दुकानें बंद हो गईं।
सोमवार को किसी ने नगर में आयकर एवं बिक्रीकर विभाग की टीम आने की भ्रामक सूचना फैला दी। कुछ देर बाद नगर के बडे़-बड़े व्यापारियों ने अफवाह की हकीकत जानने का प्रयास न करके अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। बाजार बंदी पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए है कि जब अफवाह के बावजूद नगर का आधे से अधिक बाजार बंद हो गया तो क्या नगर के व्यापारी शासन के नियमों के तहत कार्य नहीं कर रहे हैं।