फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the survey, Lalitpur and Pali got one star each, Talbehat, Mehrauni empty handed.

Lalitpur News: सर्वेक्षण में ललितपुर और पाली को एक-एक स्टार, तालबेहट, महरौनी खाली हाथ

Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
In the survey, Lalitpur and Pali got one star each, Talbehat, Mehrauni empty handed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर व नगर पंचायत पाली को पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए वन स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। ओडीएफ में नगर पालिका ललितपुर को डबल प्लस तो नगर पंचायत पाली, तालबेहट व महरौनी को पिछले वर्ष के प्लस पर ही संतुष्ट रहना पड़ा। तीनों नगर पंचायतें ओडीएफ में आगे नहीं बढ़ पाईं। केंद्रीय नगरीय विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों को यह रेटिंग जारी की गई है।
स्वच्छ भारत मिशन 2023 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण का निरीक्षण बीते वर्ष किया गया था। ओडीएफ व कचरा मुफ्त शहर/गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) आदि प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया था। इसकी रेटिंग सूची बीते दिवस जारी की गई। नगर पालिका ललितपुर ही पिछले वर्ष के पायदान की अपेक्षा आगे बढ़ी है। सर्वे के निरीक्षण में नगर पालिका ललितपुर को ओडीएफ में डबल प्लस मिला है। वहीं नगर पालिका ने गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में तृतीय स्टार के लिए आवेदन किया था, लेकिन वन स्टार मिला है। वहीं नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली ने वन स्टार के लिए आवेदन किया था। केवल पाली को ही वन स्टार रेटिंग मिली है। नगर पंचायत महरौनी व तालबेहट फेल हो गई है।
विज्ञापन

---
ओडीएफ में तीनों नगर पंचायतें रहीं फिसड्डी
ओडीएफ के निरीक्षण में महज नगर पालिका ललितपुर ही पास हो सकी। इसे पिछले वर्ष प्लस मिला था तो इस बार डबल प्लस हासिल किया है। नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार भी प्लस ही प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधिकारियों व स्टॉफ में खुशी
जनपद की एक नगर पालिका परिषद समेत नगर पंचायत पाली को वन स्टार रेटिंग मिलने पर अधिकारी, कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र, नगर पालिका परिषद ललितपुर अध्यक्ष सरला जैन, डीपीएम दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है।
---
फाइव स्टार पाने के लिए जुटाएंगे संसाधन
अब आगे पालिका पांच स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगी। इसके लिए पालिका में विभिन्न तैयारियां की जाएंगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed