फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the enmity, the youth was beaten to death with sticks

रंजिश में युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
In the enmity, the youth was beaten to death with sticks
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना क्षेत्र के सुकलगुवां गांव निवासी युवक की गांव में लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मड़ावरा थाना क्षेत्र के गांव सुकलगुवां निवासी 24 वर्षीय पवन पुत्र स्व. परसादी प्रजापति की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। मंगलवार देर शाम पवन गांव से खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान हमलावरों ने इसे घेर लिया और लाठी डंडों पीटना शुरू कर दिया। लहूलुहान होकर पवन सड़क पर गिर पड़ा जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रात करीब नौ बजे एसपी निखिल पाठक व एएसपी गिरजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक को लाठी डंडो से पीटा गया है अधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। धनतेरस पर हुई घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

तनाव में युवक ने लगाई फांसी
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना गिरार क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर निवासी गांव निवासी 38 वर्षीय अनरथ पुत्र सुकन लोधी ने मंगलवार देर शाम घर के पास बाड़े में आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो लोगों से उसका विवाद हुआ था इसके बाद वह तनाव में आ गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed