फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In rural areas through VBji Ramji Yojana

Lalitpur News: वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में

Sun, 11 Jan 2026 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
In rural areas through VBji Ramji Yojana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन होगा। यह बात स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा ने पत्रकारों के संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों का पलायन रुकेगा। इसके साथ ही सात दिनों के भीतर लोगों को मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार की विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। यह अधिनियम 2047 के विकसित भारत के संकल्प को लगाकर बनाया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चार अनुबंधों जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संपत्ति और जलवायु संरक्षण को लेकर ही सारे काम कराने का संकल्प लिया गया है। इसमें किसानों को सुरक्षा गारंटी के साथ साठ दिनों की अतिरिक्त रोजगार गारंटी की व्यवस्था की गई है। बेरोजगारी भत्ता की जवाबदेही तय की गई है कि अगर मांग के अनुरूप 15 दिन तक काम नहीं मिलता है तो तय समय सीमा में बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने पत्रकारों को विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम के अंतर्गत जिले में गांव से शहर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सदर विधायक ने कहा कि इस योजना से रोजगार के साथ ग्रामीण इलाकों का भी सर्वांगीण विकास होगा। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए यह सरकार का प्रभावी कदम होगा। मौके पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार रायकवार, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed