{"_id":"dd539ef13eb6aecb4bb48c74000fcd17","slug":"in-many-localities-waterlogged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मुहल्लों में जल भराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मुहल्लों में जल भराव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में बिना ले- आउट के मकान बनाने, नालियों की उचित देखरेख नहीं होने तथा कई स्थानों पर नालियों का न होना जल भराव की प्रमुख वजह बनता जा रहा है। बारिश से कई स्थानों पर जल भराव हो गया है। वार्ड नंबर बीस नई बस्ती में सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे नाली अवरुद्ध हो गई, इस कारण गली में गंदा पानी भर गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर नाली में मिट्टी डाल दी है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, वार्ड नंबर आठ सिविल लाइन चांदमारी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश के पानी का भराव हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई है। लेड़ियापुरा मुहल्ले में भी कई जगहों पर नाली नहीं होने से जल भराव की समस्या पैदा हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका इस मामले में उदासीन बनी हुई है। कई जगहों पर नाली की उचित जल निकासी नहीं है, इस कारण कई खाली प्लाटों में भी पानी एकत्रित होने लगा है। यदि नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया तो बारिश के दौरान कई मुहल्लों में जल भराव की समस्या बड़ा रूप ले लेगी।