फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Mahroni, the Lekhpal Association staged a protest and sent a memorandum to the Chief Minister.

Lalitpur News: महरौनी में लेखपाल संघ ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Mahroni, the Lekhpal Association staged a protest and sent a memorandum to the Chief Minister.
महरौनी। जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप पर द्वेषपूर्वक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए महरौनी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महरौनी ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने एवं लेखपाल पर हुई कार्रवाई को रोके जाने की मांग की है। कहा गया है कि लेखपाल जनता से सीधे जुड़ा हुआ रहता है जो कि कठिन परिवेश में गांव-गांव घूमकर शासन की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करता है। भूमि विवाद, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्य में अनेक लोग उससे रंजिश मान लेते हैं। आरोप लगाया कि लेखपाल उत्कर्षदीप की वास्तविक भूमिका की जांच किए बगैर उन पर झूठी कार्रवाई की गई है, जिससे लेखपाल संघ में आक्रोश है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष कुलदीप खरे, विनय ताम्रकार, रवि प्रताप सिंह, संतोष कुमार, अभिषेक शर्मा, निशांत तिवारी, पंकज यादव, रमाकांत मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे। ----------------
विज्ञापन

एक दिवसीय हड़ताल से राजस्व कार्य हुए प्रभावित
लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में लेखपाल शनिवार को हड़ताल पर रहे। हड़पाल पर रहने से राजस्व के कार्य प्रभावित रहे। इसके अलावा उन्होंने समाधान दिवस का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed