फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Kotwali, two sides fight, slippers and slaps

कोतवाली में पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष

Wed, 22 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
In Kotwali, two sides fight, slippers and slaps
ललितपुर। कोतवाली परिसर में मंगलवार जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली के बाहर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस बचाने पहुंची तो, उसके सामने भी लोग युवक को पीटते रहे। बाद में कोतवाली में जब दोनों पक्षों को बुलाया गया, तो यहां दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपनी भड़ास निकालते हुए पहले पक्ष के साथ पुलिस के सामने ही चप्पलों से मारपीट कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्षों के लोगों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पास एक कंप्यूटर की दुुकान पर एक युवक मंगलवार दोपहर में करीब डेढ़ बजे अपनी बहन के साथ काम से गया था। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पहुंचा और युवक की फोटो निकालने लगा। जब युवक ने फोटो निकालने से मना किया तो, इसी बात पर उनमें आपस में कहासुनी हो गई। इसी दौरान फोटो निकालने वाले व्यक्ति के पुत्र व अन्य समर्थक भी वहां आ गए। उन्होंने दूसरे युवक की बेल्टों और थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन

यह देख कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मचारी तत्काल दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन उक्त लोग इतने उग्र हो गए कि पुलिस के सामने ही युवक की मारपीट करते रहे। पुलिसकर्मी किसी प्रकार युवक को बचाते हुए मारपीट करने वाले दो लड़कों को पकड़कर कोतवाली ले आए। यहां कुछ देर बाद आए कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की बात सुनकर अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह किसी काम से बाहर चले गए। इसके कुछ देर बाद ही जब दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी, इसी दौरान पहले पिटने वाले युवक और उसके परिजन भड़क गए और दूसरे पक्ष के साथ चप्पलों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने फिर से दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया और हिरासत में लिया। वहीं घटना की वीडियो वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed