{"_id":"5d7bf6b38ebc3e93cb7648fa","slug":"in-dashahra-burn-51-fut-ravan-statu-lalitpur-news-jhs148004222","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर जलेगा 51 फुट रावण का विशालकाय पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर जलेगा 51 फुट रावण का विशालकाय पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में छह अक्तूबर को रामेश्वरम पूजन के साथ विजयीदशमी पर्व का शुभारंभ होगा। विजयादशमी पर 51 फुट का रावण का विशालकाय पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावा 41-41 फुट के मेघनाथ एवं कुंभकरण का पुतला भी बनाया जाएगा।
समिति अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि विजयदशमी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। यह पर्व प्रतिवर्ष रामलीला मैदान गोविंद नगर में मनाया जाता है, इस वर्ष भी यह पर्व आकर्षक तरीके से मनाया जाएगा। इस पर्व का शुभारंभ 6 अक्टूबर दिन रविवार को श्री रामेश्वरम पूजन के साथ होगा, जहां भगवान राम लक्ष्मण, मां जानकी, पूरी सेना की सहित नदी पुल पर भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया जाएगा। 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को रामलीला मैदान गोविंद नगर में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर से श्री विमान जी के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, नल, नील के स्वरुप अपनी पूरी वानर सेना के साथ मोहल्ला चौबयाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक नदी पुल होते हुए गोविंद नगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे, जहां लीला का विशेष मंचन किया जाएगा। समिति के मंत्री रत्नेश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष लीला का विशेष मंचन किया जाएगा जो पहली बार होगा। इसमें 180 फुट लंबे एवं 5 फुट ऊंचे मंच पर लीला का मंचन होगा। जिससे सभी नगरवासी आराम से बैठ कर पूरी लीला का मंचन देख सकेंगे। इस वर्ष रावण का 51 फुट ऊंचा पुतला, मेघनाथ का 41 फुट और कुंभकरण का भी 41फुट का पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध आतिशबाजों द्वारा विशेष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कुमार रावत, श्यामा कांत चौबे, राजेश दुबे, अमित तिवारी, जगदीश पाठक, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर, मुन्नालाल त्यागी, भरत रिछारिया, हरी मोहन चौरसिया, राजेंद्र तामिया, शिवकुमार शर्मा, अवधेश कौशिक, धर्मेंद्र चौबे, राजीव हुंड़ैत, ललित कौशिक सहित समिति के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। महामंत्री डॉ प्रबल सक्सेना ने किया।