फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In-charge minister Nandi caught disturbance in OPD register of CHC Birgha

प्रभारी मंत्री नंदी ने सीएचसी बिरघा के ओपीडी रजिस्टर में पकड़ी गड़बड़ी

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In-charge minister Nandi caught disturbance in OPD register of CHC Birgha
ललितपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण कक्ष, एनआरसी आदि विभिन्न कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को देखते हुए ओपीडी रजिस्टर में गड़बड़ी पकड़ी। जिसके बारे में स्थिति स्पष्ट न होने पर सीएमओ से नाराजगी जताते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री नंदी पैथोलॉजी लैब पहुंचे तो बताया गया कि यहां पर प्रतिदिन 20-30 मरीज जांच कराने आते हैं। इस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि पैथोलॉजी में आने वाले मरीजों की प्रिंटेड रजिस्टर में जानकारी दर्ज करें। ओपीडी कक्ष में बताया कि सुबह से 14 मरीज उपचार के लिए आए हैं। चिकित्सकों की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ ने बताया कि दो एमबीबीएस सीएचसी पर तैनात हैं, जो यहीं रहते हैं। बताया कि डॉ. छत्रपाल पीसीएस की परीक्षा देने एमपी गए हैं। मंत्री ने ओपीडी रजिस्टर चेक किया। जिसमें दिनांक एक जुलाई 21 के बाद दो फरवरी 22 व 11 फरवरी 22 लिखा हुआ था। जिस पर मंत्री नंदी ने कहा कि एक जुलाई 21 के बाद एक अगस्त 21 आना चाहिए। यहां इतना गैप क्यों है।
विज्ञापन

उपलब्ध रिकार्ड से सीएमओ स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। जिस पर मंत्री ने सीएमओ से नाराजगी जताते हुए कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर में हस्ताक्षर जरूा करें। इसके उपरांत चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। मंत्री ने दवा वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर चेक किया। ओपीडी रजिस्टर से मिलान किया। स्टॉक रजिस्टर में पांच दिनों से कोई एंट्री नहीं पाई गई। छह से आठ जून के बीच 25 दवाएं उपयोग हुईं। स्टॉक रजिस्टर व ईशू रजिस्टर के बीच गैप होने पर मेन रजिस्टर से 587 दवाएं देखी। उसके स्थान पर 600 स्टॉक में पाई गई। हिदायत दी कि डेली दवा की क्लोजिंग करें। मंत्री ने चिकित्सालय के एनआरसी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां पर बताया गया कि प्रतिदिन सुबह एवं शाम को बच्चों को खाना दिया जाता है। जिस पर मंत्री ने बच्चों को दिए जाने वाले डाइट चार्ट को देखा। मौके पर मंत्री नंदी ने एनआरसी में बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री नंदी ने महिला सामुदायिक शौचालय नारहाट का निरीक्षण किया। जहां सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सुधार की हिदायत दी। कान्हा गोवंश नाराहाट की यूनिट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंगराखुर्द। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत नाराहट का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण सचिवालय नाराहट का विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन व फीता काटकर लोकार्पण किया। यहां पर उन्होंने ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ग्रामीण सचिवालय का सदुपयोग किया जाए, साथ ही ग्रामीणों को भी इस हेतु प्रेरित किया जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरेंद्र शाह राजू राजा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण
नाराहट। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्राम अमझरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में गोवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, पानी की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री ने गऊमाता का पूजन कर उन्हें गुड़ एवं चारा खिलाया। मंत्री ने अमझरा सरकार का पूजन अर्चन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, उप सभापति जिला सहकारी बैंक ललितपुर श्रीकांत कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश सिंह, पूर्व प्रधान हरेंद्र शाह,राजू राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed