{"_id":"57fe82b34f1c1bf62d28e12c","slug":"immersion-in-tears-the-goddess-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आखों से किया देवी प्रतिमा विसर्जन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आखों से किया देवी प्रतिमा विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
devi maa, lalitpur news
- फोटो : amar ujala
बानपुर(ललितपुर)। मंगलवार को नम आंखों से माता को विदा किया गया। जामनी नदी के पुतलीघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहां भारी संख्या में भक्तगण विसर्जन करने के लिए पहुंचे। वहीं, कस्बा की सात बड़ी झांकियों की देवी प्रतिमाएं दशहरा यात्रा में शामिल की गई थी, जिनका विसर्जन देर रात्रि स्थानीय बड़े तालाब में किया गया। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने व भक्तों की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष निगवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं, देवी झांकी स्थलों पर कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन