फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Imediattely problem solve in lalitpur Farmer problem

किसानों की समस्या का शीघ्र हो निस्तारण

Sat, 07 Mar 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Imediattely problem solve in lalitpur Farmer problem
ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले आयोजित किसान पंचायत में उपज का वाजिब दाम दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाया जाए। उन्होंने दलहनी फसलों के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलें का मुआवजा किसानों को शीघ्र ही दिलाया जाए। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। कहा कि अन्ना जानवारों से हो रही समस्या पर अंकुश लगाया जाए। क्रय केंद्रों पर गल्ला मंडी में समर्थन मूल से अनाज लिया जाए। किसान दुर्घटना होने पर उसका संपूर्ण कर्जा माफ किसान दुर्घटना बीमा शीघ्र चलाया जाए। बैंकों में दलाली बंद की जाए सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस मौके पर मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह, अमर विश्वकर्मा, नीतेश, हरनाम सिंह, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed