फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle possession on house

ताला तोड़कर मकान पर कर लिया कब्जा

Wed, 17 Jun 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
illigle possession on house
ललितपुर। शहर कोतवाली के आजादपुरा निवासी चांद खां पुत्र यासीन खां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम जाखलौन में दबंगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह फलों का व्यापार करता है। लॉकडाउन ने पहले वह व्यापार के सिलसिले में नासिक गया था, लेकिन वहीं फंस गया। जब लौटकर आया तो पाया कि कमरे से फ्रिज, कूलर, टीवी, बर्तन, पलंग आदि गृहस्थी का सामान गायब था और मकान में भूसा भरा हुआ था। जब उसने विपक्षियों से भूसा खाली करने को कहा तो वह लाठी - डंडा लेकर मारने पर आमादा हो गए। इसकी तहरीर भी उसने 14 जून को थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने चोरी किया गया सामान वापस दिलाने और दोषियों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed