फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle ploting sealed in rawatyana

अफसरों ने अवैध प्लाटिंग को किया सील

Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
illigle ploting sealed in rawatyana
अवैध प्लाटिंग में कार्यवाही कर सील चस्पा किया - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुराना सागर रोड स्थित मुहल्ला रावतयाना अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने पर तहसीलदार की मौजूदगी में अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र ओपी मालवीय ने सील कर दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि राजेश आनंद, राकेश आनंद इत्यादि द्वारा कैलगुॅवा रोड रावतयाना में अवैध रूप से प्लाटिंग करने की शिकायत होने पर 25 सितंबर को इसे सील करने के आदेश दिए गए थे। आरोप है कि राजेश आनंद इत्यादि द्वारा करीब दो एकड़ भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। आरबीओ एक्ट 1958 की धारा-6 के अंतर्गत इन लोगों ने कोई अनुमति प्राप्त नहीं की थी। अवैध प्लाटिंग में नियमानुसार पार्क इत्यादि का भी प्रावधान स्तर पर नही दिखा। प्लाटिंग में नियमानुसार जो सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, उसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में अवैध प्लॉटिंग को जनहित में सील किया है। दोपहर बाद तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, अवर अभियंता ओपी मालवीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद शाम करीब 4.30 बजे प्लाटिंग को सील कर दिया।
विज्ञापन

-----------
विनियमित क्षेत्र ललितपुर सीमांतर्गत अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करने वालों को चेतावनी दी जाती है कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग का कार्य न करें। जिला प्रशासन ऐसे प्रकरण पर कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। -ओपी मालवीय, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र

कार्यवाही के दौरान मौजूद पदाधिकारी

कार्यवाही के दौरान मौजूद पदाधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed