फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illegle construction at land of government

कृषि मंडी की जमीन पर अवैध कब्जा

Fri, 22 May 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
illegle construction at land of government
ललितपुर। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में नीलामी चबूतरा के पास टिन शेड लगाकर एक कारोबारी ने कारोबार शुरू कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी है, लेकिन वह अनभिज्ञता जता रहे हैं। इससे मंडी में कारोबारियों में वर्चस्व को लेकर अंदरखाने जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन



गल्ला मंडी में सलीके से खेल खेला जा रहा है। पहले दुकानों के बीच में निकलने के लिए बनी संकरी गलियों को दुकानों में तब्दील कर दिया गया। इस तरह मंडी में करीब तीन दर्जन के आसपास दुकानें बन गईं। वहीं, अब नीलामी चबूतरे के पास कारोबारी बढ़ने लगे हैं। मंडी परिसर में किसानों के गेहूं सहित अन्य अनाज की खरीद- बिक्री के लिए सात नीलामी चबूतरे बने हैं। इन चबूतरों पर किसानों के स्थान पर व्यापारियों अथवा क्रय करने वाली समितियों का कब्जा रहता है। कुछ दिन पहले एक व्यापारी ने नीलामी चबूतरा नंबर एक के बगल में करीब एक हजार वर्ग फुट जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने मजदूरों को बुलाया और पांच खंभे लगाकर टिन शेड खड़ा कर दिया। इससे दूसरे कारोबारियों में रोष है, लेकिन व्यापारी का मामला होने के कारण वह चुप्पी साधे हैं। वहीं, अफसर इस मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं, जबकि व्यापारियों का कहना है कि काम शुरू होने से पहले अफसरों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन काम नहीं रुकवाया गया।
विज्ञापन


--
इनका कहना है-
मंडी में नीलामी चबूतरे के पास हुए कब्जे की जानकारी नहीं है। एडीएम से जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर कराने आया था, अब जाकर पता करुंगा कि क्या मामला है।
- अनिल कुमार, मंडी सचिव



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed