{"_id":"660f113e64c634fb3e03d5e4","slug":"illegal-cut-closed-drain-dug-in-the-middle-of-the-divider-movement-will-not-be-possible-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-112775-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अवैध कट बंद... डिवाइडर के बीच में खोदी गई नाली, नहीं की जा सकेगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अवैध कट बंद... डिवाइडर के बीच में खोदी गई नाली, नहीं की जा सकेगी आवाजाही
विज्ञापन
- बढ़ते हादसों को देखते हुए एनएचएआई ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाकर निकलना आसान नहीं होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अवैध कट को बंद करने के साथ ही डिवाइडर के बीच में नाली खोद डाली है। इससे डिवाइडर तोड़कर भी नहीं निकल सकेंगे। ऐसे में अब अवैध कट पर अंकुश लगेगा। चालक सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।
हाईवे पर लोगों ने सुविधानुसार डिवाइडर तोड़कर मनमाने स्थानों पर रास्ता बना लिया था। साथ ही कई प्रतिष्ठान संचालकों ने ग्राहकों को आने के लिए डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना दिए थे और आवाजाही कर रहे थे। कई बार राजमार्ग पर सीधे जा रहे वाहनों के बीच में अन्य वाहन के घुसने की जानकारी नहीं हो पाती थी और वह अपनी गति के साथ चले आ रहे थे, अचानक मार्ग में आने से चालक अनियंत्रित हो जाते और दुर्घटनाएं हो रहीं थीं। यह हाल जिले में तालबेहट के झरर घाट से होकर अमझरा घाटी तक बना हुआ है। इन कटों को कई बार बंद किया, लेकिन इसके बाद पुन: तोड़कर रास्ता बना लेते थे। लेकिन अब डिवाइडर तोड़ने के बाद भी कटों से निकलना आसान नहीं होगा। एनएचएआई ने इन कट वाले स्थानों को चिह्नित कर डिवाइडर के बीच में बड़ी लंबी नाली खोद दी है। इससे वाहन तो दूर लोगों को पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब वाहन नहीं निकल सकेंगे।
हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया जाता था। बंद करने के बाद पुन: बना लेते थे। इस पर अब कटों के स्थान पर डिवाइडर में नाली खोद दी है। इससे अवैध कटों पर रास्ता नहीं बना सकेंगे। दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सकेगी।
विज्ञापन
- सुनील जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण