{"_id":"5ed010ae8ebc3e904b44cfcd","slug":"ilaj-krane-aayi-gharbati-mahila-ki-mot-lalitpur-news-jhs1677690173","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आई गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने आई गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई।
- फोटो : ???? ????
इलाज कराने आई गर्भवती महिला की मौत
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में उपचार कराने आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव छोड़कर चले गए। महिला अस्पताल प्रबंधन ने श्वांस लेने में दिक्कत होने पर शव का कोरोना जांच को लेकर सैंपल लेकर शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
बृहस्पतिवार को थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी 20 वर्षीय महिला अपने मायके थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट निवासी मां के साथ जिला अस्पताल में सुबह दस बजे एंबुलेंस से आई थी। जहां पर भर्ती करके उपचार किया गया। जांच में पता चला कि महिला पांच माह की गर्भवती है, उसे सांस लेने में दिक्कते हो रही है। महिला के हीमोग्लोबिन की जांच में सिर्फ 2.5 पाया गया। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए ऑक्सीजन लगाकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर मां व अन्य परिजन लापता हो गए। महिला का शव इमरजेंसी में रखा रहा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरेंद्र चौहान ने बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन बहुत कम था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इससे महिला के शव का कोराना जांच के लिए सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव को परिजनों द्वारा छोड़कर चले जाने की सूचना कोतवाली में मेमो द्वारा भेज दी गई है।