{"_id":"6af8bffeaea66120e60fc69c","slug":"if-you-take-diabetes-lightly-it-will-take-a-heavy-toll-on-your-health-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166726-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शुगर को हल्के में लिया तो सेहत पर भारी पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शुगर को हल्के में लिया तो सेहत पर भारी पड़ेगी
विज्ञापन
ललितपुर।विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आमजन को मधुमेह (डायबिटीज) के लक्षण, खतरे और बचाव के तरीकों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर जांच और उचित उपचार से मधुमेह के गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है।
प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि मधुमेह तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। इससे बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर हृदय और गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।
इनसेट
शुगर की नियमित कराएं जांच
मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार आर्य ने मधुमेह के लक्षण, जोखिम के कारण और नियमित रक्त शर्करा जांच की जरूरत बताई। प्रभारी डॉ. पवन सूद ने गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बीमारी की जांच, समय पर पहचान और नियमित देखभाल की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने मधुमेह से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। सहायक आचार्य डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. अंबिका दुबे और डॉ. विनय सोनी ने भी विचार रखे। चिकित्सकों ने नियमित जांच और सलाह के अनुसार उपचार कराने का संदेश दिया।