फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you forget to register in OTS and deposit the installment, you will become ineligible.

Lalitpur News: ओटीएस में पंजीकरण कराकर किस्त जमा करना भूले तो हो जाएंगे अपात्र

Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
If you forget to register in OTS and deposit the installment, you will become ineligible.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीयन करा चुके 6645 बकायेदार उपभोक्ता किस्त नियत तिथि पर अदा करना न भूलें। लगातार दो किस्त जमा न करने पर अपात्र घोषित हो जाएंगे। किस्त चूकने पर सरचार्ज में मिली छूट से भी वंचित हो जाएंगे। कभी भी अन्य योजना का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग कॉल कर उपभोक्ताओं को किस्त नियमित जमा करने के लिए जागरूक कर रहा है।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना संचालित की थी। इसके अंतर्गत 1.25 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज की छूट का लाभ देकर उनसे 189 करोड़ रुपये वसूले जाने थे। योजना लगभग 70 दिन तक जारी रही। 24 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ लिया। इन उपभोक्ताओं ने 12.70 करोड़ रुपये जमा किए। वहीं, 6645 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर नौ करोड़ रुपये के सापेक्ष 3.27 करोड़ जमा किए। इसमें 740 उपभोक्ताओं को तीन किस्त, 506 उपभोक्ताओं को छह किस्त, 5400 उपभोक्ताओं को 12 किस्त में बकाया राशि जमा करनी है।
विज्ञापन

अब पंजीयन कराने के बाद नियत समय पर किस्त जमा न करने पर वे अपात्र हो सकते हैं। एक किस्त चूकने पर दूसरी किस्त के साथ पहली की राशि भी अदा करना होगी। लगातार तीन किस्त अदा न करने पर योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। पंजीयन के समय मिली सरचार्ज छूट भी बिल के साथ जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये है नियम
- तीन किस्त तक एक भी किस्त बकाया नहीं होना चाहिए।
- छह किस्त होने पर एक किस्त समय पर न भर पाने पर दिक्कत नहीं होगी।
- 12 किस्त में तीन किस्त समय पर न भरने पर समस्या नहीं होगी, लेकिन लगातार दो किस्त नहीं चूकना चाहिए।
---
पंजीयन करा चुके उपभोक्ता नियमित किस्त अदा करें। चूकने पर दूसरी किस्त जमा करते समय पहली की राशि भी देनी होगी। लगातार दो किस्त चूकने पर अपात्र हो जाएंगे। छूट की राशि भी बकाया में जोड़ दी जाएगी।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed