{"_id":"691793188aa84b2dc00b5545","slug":"if-students-are-deprived-of-scholarship-a-report-will-be-filed-against-the-principal-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-146140-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहे तो प्रधानाचार्य के खिलाफ होगी रिपोर्ट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहे तो प्रधानाचार्य के खिलाफ होगी रिपोर्ट : डीएम
विज्ञापन
- जिले में छात्रवृत्ति के 8 हजार से अधिक आवेदन विद्यालय स्तर पर लंबित होने पर भड़के डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में यह पाया गया था कि जनपद में छात्रवृत्ति योजना के विभिन्न आवेदन लंबित हैं, जिससे जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है, इसको जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्यों व विद्यालय प्रबंधकों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पाए गए, जिनमें जय मां पठा देवी, यूएमवी पठा महरौनी विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर टाउन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, सरदार पटेल अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज खितवांस, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा मुख्य रूप से शामिल हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे 56 माध्यमिक और 40 डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए शनिवार को शाम 5 बजे कलक्ट्रेट सभागार में तलब किया। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि यह विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह गए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --