फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   IF student upset for reading after that called 112

पढ़ाई में बच्चे शोरगुल, डीजे से परेशान हैं तो 112 पर करें कॉल

Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
IF student upset for reading after that called 112
ललितपुर। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और ऐसे में विद्यार्थी शोरगुल व डीजे से परेशान होते हैं तो वह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला सकेंगे। पुलिस वहां पहुंचकर बच्चों की मदद करेगी। पुलिस डीजे व शादीघर संचालकों को शुरुआत में समझाएगी। यदि इसके बाद भी नहीं मानेंगे तो पुलिस डीजे संचालकों व शादीघर संचालकों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं, जिसकी तैयारी में विद्यार्थी लगे हुए हैं और रात-रात भर पढ़ाई कर बेहतर परिणाम की आस लगाए हुए हैं। वर्तमान में सहालग का समय चल रहा है, जिसके चलते शादी समारोह के दौरान देर रात तक सड़कों व शादीघरों में तेज आवाज में डीजे के बजने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश शासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डीजे या अन्य ध्वनि प्रदूषण से पढ़ाई में खलल पैदा होने पर छात्र-छात्राएं भी डायल 112 पर कॉल कर सकेंगे, जिस पर 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराएगी।
विज्ञापन

शुरुआत में पुलिस द्वारा डीजे संचालकों या शादीघरों के संचालकों को कम ध्वनि व रात दस बजे के बाद डीजे के संचालन नहीं करने के लिए समझाया जाएगा, इसके बाद भी यदि वह नहीं मानेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए डीजे संचालकों व शादी घर संचालकों से अपील है कि वह रात दस बजे के बाद डीजे का प्रयोग न करें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाई है। यदि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र- छात्राएं पढ़ाई में खलल पड़ने पर डायल 112 पर शिकायत कर सकेंगे।

साधन नहीं मिलने पर स्कूल तक पहुंचाएगी डायल 112
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान यदि कोई विद्यार्थी साधन नहीं मिलने पर लेट हो रहा है, तो जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस के माध्यम से उस विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed