{"_id":"65f4a0504f961bd962000114","slug":"if-hand-pump-breaks-down-complain-to-the-control-room-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111861-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हैंडपंप खराब हों तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हैंडपंप खराब हों तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी में शहरवासियों को खराब हैंडपंप के चलते पेयजल समस्या का सामना न करने पड़े, इसको लेकर जल संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए चार टीमों का गठन किया जा रहा है। खराब हैंडपंप की मरम्मत की शिकायत दर्ज कराने को कंट्रोल रूम वाटर वर्क्स में स्थापित किया जाएगा। वहीं, टैकरों की मरम्मत को लेकर अभी मुख्यालय से अनुमति का इंतजार हो रहा है।
गर्मियों के मौसम में पेयजल आपूर्ति करने में जल संस्थान हांफ जाता है। यही नहीं लगभग छह वार्डों में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। यहां गर्मियों में हैंडपंप साथ छोड़ देते हैं, टैंकरों के सहारे रहना पड़ता है। गर्मी शुरू होने से पहले ही कुल 1586 हैंडपंपों में करीब 150 हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी अधिक होने पर करीब छह सैकड़ा हैंडपंप पानी छोड़ जाते हैं जिससे संकट गहरा जाता है। अब गर्मियों में पेयजल संकट से उबरने के लिए जल संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक अप्रैल से खराब हैंडपंपों की मरम्मत व पेजयल समस्या के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके मोबाइल नंबर पर भी लोग शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद समस्या का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही प्रार्थनापत्र देकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
हैंडपंप की मरम्मत के लिए चार टीमें गठित की जाएंगी, जिन्हें प्रतिदिन कंट्रोल रूम द्वारा निर्देश दिया जाएगा। टीमें वार्डों में पहुंच कर हैंडपंप की मरम्मत करेंगी। टैंकरों की मरम्मत का कार्य भी जल्द किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने स्टीमेट बनाकर भेजा है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही टैंकरों से आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
फैक्ट फाइल
कंट्रोल रूम - एक
हैंडपंप मरम्मत टीम - चार
टैंकर की संख्या - 28
कुल हैंडपंप की संख्या - 1586
वर्तमान में खराब पड़े हैंडपंप-150
-- -
गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट नहीं होगा। हैंडपंप की मरम्मत के लिए टीमें बनाई जाएंगी। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान