फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Identification of the dead body found in the canal

Lalitpur News: नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त

Sat, 31 Dec 2022 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Identification of the dead body found in the canal
ललितपुर। धौलपुरा नहर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम धौलपुुरा से निकली नहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ यहां खेतों में पानी दे रहे किसानों को मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलत नहीं मिली। इस बीच नहर में अज्ञात शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में फैलती रही। शनिवार को ग्राम गदौरा के कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे और शव की शिनाख्त करने के बारे में कहा। पुलिस ने शव को दिखाया तो उसकी शिनाख्त हरीराम (40) पुत्र तुलसी कुशवाहा निवासी ग्राम गदौरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 24 दिसंबर को हरीराम खेत में पानी देने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापिस घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन कर रहे थे। नहर में मिले शव की शिनाख्त हरीराम के रूप में हुई है। मौत के कारण पर परिजनों ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed