फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   husband wife funerals

एक साथ जलाई गई पति-पत्नी की चिता, तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Thu, 19 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
husband wife funerals
मृतक लवकुश के परिवार के सदस्य - फोटो : LALITPUR
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा करीला में मंगलवार की सुबह पति लवकुश कुशवाहा और उसकी पत्नी सीमा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। बिलख रहे दंपती के तीन साल के बेटे संस्कार ने माता-पिता को मुखाग्नि दी, दोनों की चिता एक साथ जलाई गई।
विज्ञापन

ग्राम खांदी के मजरा करीला निवासी लवकुश के परिवार में चार भाई और उसके माता पिता हैं। पिता की कुल मिलाकर साढ़े छह एकड़ जमीन है, जिसमें सभी भाई और पिता अपने-अपने हिस्से की जमीन पर खेती करते हैं। लवकुश भी अपने हिस्से की लगभग एक एकड़ जमीन पर खेती करता था। लवकुश (22) अपनी पत्नी सीमा (20), तीन साल के बेटे संस्कार उर्फ अंशु और डेढ़ साल की बेटी पूर्वी के साथ रहता था। उनका विवाह तकरीबन चार साल पहले हुआ था। घटना के वक्त संस्कार अपने मामा के घर पर था। मंगलवार को पति-पत्नी दोनों खेत के बीच बने कमरे में सोए थे। सुबह उनकी बच्ची पूर्वी के रोने की आवाज सुनकर परिवारवाले कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई थी। कमरे में लवकुश कुशवाहा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था, जबकि सीमा कुशवाहा का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। इस मामले में परिजनों द्वारा आर्थिक तंगी के चलते दंपती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई थी। उधर, एक घर से दो अर्थी उठने से गांव में मातम पसरा रहा। घर व पड़ोस में कहीं भी चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

------------
32 घंटे बाद हो सका पोस्टमार्टम, भाइयों ने मां के जेवर बेच कर जुटाए अंतिम संस्कार के पैसे
ललितपुर। मंगलवार की सुबह दंपती की मौत होने पर उनके शवों को परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय तक ले गए। परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भाई लवकुश और उसकी पत्नी सीमा के अंतिम संस्कार के लिए भाइयों को मां के चांदी के जेवरात गिरवी रखकर पैसे जुटाए गए। वहीं समय से कागजात तैयार न होने से दोनों शवों का पोस्टमार्टम घटना के 32 घंटे बाद बुधवार की शाम को कराया जा सका। पोस्टमार्टम में फं दा लगने से मौत होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दो माह पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी महिला
थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम जैरवारा निवासी मृतका के पिता कल्लू कुशवाहा ने बताया कि उसकी पुत्री सीमा को उसके ससुराल वाले मारपीट करके परेशान करते थे, जिसकी वजह से सीमा दो माह पहले अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आ गई थी। तब से उसका तीन वर्षीय पुत्र अंशू जैरवारा में ही उनके साथ रहता है। नवदुर्गा पर उसकी पुत्री जिला अस्पताल में भर्ती रही थी वहां उसके एक पुत्र हुआ था लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पंद्रह दिन पहले ही उसकी पुत्री को ससुराल वाले खांदी, करीला लिवा ले गए थे। उसकी वर्षीय बच्ची उसके साथ गई थी, उसका पुत्र अभी भी उनके पास ही रह रहा है। उधर, पिता ने पुलिस अधीक्षक को बेटी के ससुराल पक्ष की एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ बेटी और उनके दामाद की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया है।
------------------
बचपन में सीमा दिल्ली में हो गई थी गुम
ग्राम जैरवारा निवासी कल्लू कुशवाहा ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री सीमा बचपन में अपनी नानी के साथ हाट का सामान लेने के लिए दिल्ली गई थी, जहां वह भीड़ में गुम हो गई थी। इसके बाद नानी वापस आई तो वह अपनी पुत्री को खोजबीन के लिए अपने एक साथी के साथ दिल्ली गया और आठ दिन में पुलिस की मदद से पुत्री को खोज लिया था।

-------------
मृतक के सभी भाई व पिता अलग-अलग दूर खेतों में रहते हैं। दंपती की मौत के मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर जांच के लिए गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed