फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband burnt the dead body after killing his wife with an ax

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर शव को जलाया

Fri, 24 Jun 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Husband burnt the dead body after killing his wife with an ax
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा में पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पास ही जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन तब तक महिला का शव पूरी तरह जलकर राख हो गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष बानपुर, एसओजी एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल कर हत्या के सबूत जुटाने में लग गए। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी मुलू कुशवाहा ने तीन वर्ष पहले अपनी बुआ की जेठानी की बेटी मध्य प्रदेश के ग्राम चंदेरी बड़ी कॉलोनी निवासी सपना (22) के साथ प्रेम विवाह किया था। सपना के परिवारजन इस शादी के खिलाफ थे, जिसके चलते सपना भागकर मुलू के पास आ गई थी और फिर शादी कर ली थी। उनका दो वर्ष का एक बेटा और एक माह के एक बेटी भी है। कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी के बीच तल्खियां बढ़ गई थीं और दोनों में आपस में झगड़ा होने लगा था। घटना के एक दिन पहले ही सपना ने मायके में चाचा को फोन करके लड़ाई झगड़ा के बारे में बताया था, जिस पर चाचा ने उसके ससुराल आकर पति को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और बुधवार की देर शाम को उसने कुल्हाड़ी से हत्या करके उसके शव को रात्रि में घर के पास ही जला दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतका के चाचा ग्राम चंदेरी निवासी रामदयाल ने बताया कि वह भी उसी दिन भतीजी के ससुराल आया था और उसके पति को समझाया था, लेकिन उस पर खून सवार था, जिस पर वह वहां से बाहर जाकर कुछ देर तक ठहरा रहा और छिपकर देखा तो मुलू ने उसकी भतीजी सपना को कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी और रात में उसका शव घर के बाहर ले जाकर कुछ दूरी पर लकड़ी उपलों के रखकर जला दिया। इसके बाद वह असपने दोनों बच्चों को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी अगले दिन सुबह ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों ने थाना बानपुर पुलिस को दी, जिस पर बानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और देखा तो मौके पर सिर्फ महिला की चिता की राख ही मिल सकी, बाकी कुछ भी नहीं मिला। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने मौके पर जाकर घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं एसओजी टीम एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगे रहे और आरोपी की धरपकड़ के लिए थाना बानपुर पुलिस एवं एसओजी टीमों ने खोजबीन शुरू कर दी है।
हत्यारोपी पर मुकदमा दर्ज
मध्य प्रदेश के ग्राम चंदेरी के बड़ी कॉलोनी निवासी रामदयाल ने बानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 जून को उसकी भतीजी ने फोन करके मुलू द्वारा मारपीट की बात कही थी, जिस पर वह और उसकी भाभी सुखवती (मृतका की मां) अपनी बेटी व दामाद के झगड़े को सुलझाने ग्राम तेरा गए थे। शाम को दोनों को समझाने के बाद वह दोनों वहीं खाली पड़े खेतों में ही चारपाइयों पर लेट गए। रात्रि करीब साढ़े बारह बजे कुआं पर बने घर से चिल्लाने की आवाजें आईं तो उन्होंने वहां जाकर घर के बाहर छिपकर देखा तो मुलू उसकी भतीजी सपना को हाथ पकड़कर दूसरे कमरे के बगल में खींचकर कुल्हाड़ी से वार करते हुए ले जा रहा था। डर के कारण वह और उसकी भाभी पास में नहीं गए। वहीं झाड़ी में छिपकर देखते रहे। इसके बाद उसने उसकी बेटी को मारकर उसके शव को कमरे के बगल में डालकर पस में ही रखे लकड़ी कंडों की चिता बनाकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी जिससे उसकी भतीजी जलकर राख हो गई। शव को पूर्ण रूप से जलने के बाद मुलू दोनों बच्चों को लेकर वहां से भाग गया। बानपुर पुलिस ने तहरीर ले ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-बानपुर थाने के ग्राम तेरा में मुलू कुशवाहा ने अपनी पत्नी सपना को मारकर उसके शव को जला दिया है। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है और मायके पक्ष के लोगों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
-गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed