फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Humility and sweetness in life are embodied in *Kshamavani*.

Lalitpur News: जीवन में नम्रता और मधुरता क्षमावाणी में निहित

Mon, 28 Sep 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Humility and sweetness in life are embodied in *Kshamavani*.
ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में क्षमावाणी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुनि शिव सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षमा धारण करने और गलत कार्यों का संकल्प लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुनि शिव सागर महाराज ने कहा कि क्षमा से जीवन में महानता और निर्मलता आती है। उन्होंने बताया कि अपने गलत कार्यों पर विचार कर उन्हें भविष्य में न करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे वर्तमान जीवन सुधरता है और परिणाम पवित्र होते हैं। वक्ताओं ने क्षमावाणी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल जैनियों का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए है। यह मन में निर्मलता के भाव लाता है।
विज्ञापन

धर्मसभा का शुभारंभ जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने किया। उन्होंने जैनदर्शन में क्षमावाणी पर्व का महत्व बताया। नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, अनिल जैन अंचल और सुनील जैन संचय सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने धर्मसभा का संचालन किया। डॉ. राजकुमार जैन और नीलम जैन को जैन पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ, एम्ब्रोशिया कॉलोनी और आदिनाथ बड़ा मंदिर में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed