फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   huge fire broke out in container full of grocery items after overturned in Lalitpur

UP: ललितपुर में परचून के सामान से भरे कंटेनर में पलटने के बाद लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान

Wed, 23 Oct 2024 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
huge fire broke out in container full of grocery items after overturned in Lalitpur
fire broke out in container - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परचून के सामान से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में कंटेनर पलट गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर की पुलिस चौकी तेरई फाटक इलाके असऊपुरा गांव के पास परचून का सामान लेकर दिल्ली से चेन्नई जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से उसमें भरा सामान जल कर राख हो गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंटेनर आवारा पशुओं को बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह एक कंटेनर राजमार्ग-44 पर गांव असऊपुरा के पास पहुंचा तो सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग से परचून का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर गई पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। 
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है कि कंटेनर में आग किस कारण से लगी। चालक का नाम इब्राहीम पुत्र शाहबुददीन और परिचालक वाहिद पुत्र इशराहिद निवासी नूंह मेवात हरियाणा बताया गया है। 

 

कंटेनर चालक इब्राहीम ने बताया कि इससे उसका लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने के संबंध में उसने बातया कि इसमें कुछ केमिकल था जिसकी वजह से आग लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed