{"_id":"db2f462434965a01a61e8107f4b5814a","slug":"htwaya-encroached-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हटवाया अवैध कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटवाया अवैध कब्जा
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील के विकास खंड बार के ग्राम लड़वारी में एक जनप्रतिनिधि के भाई ने सड़क के किनारे खाली पड़ी ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के उद्देश्य से नींव खोदकर उस पर दीवार बना दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल एवं राजस्व अधिकारियों से की थी, जिस पर प्रभारी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने राजस्व निरीक्षक से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट ली। इसके बाद अवैध निर्माण करने वाले से स्वत: निर्माण गिराने के निर्देश दिए, पर अवैध कब्जाधारी निर्माण न गिराकर उक्त भूमि को अपनी बताते हुए कर्मचारियों पर अपना रौब गालिब करने लगा।
शुक्रवार को मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, पारौन चौकी प्रभारी राजेंद्र किशोर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र यादव ने मौके पर जाकर किए जा रहे अवैध निर्माण के नंबर की पैमायश की तो वह नंबर ग्राम सभा में आया, जिस पर टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को गिरवा दिया।