{"_id":"65f374386ec9c3b270091c84","slug":"ht-line-pole-broke-and-fell-due-to-pickup-collision-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111814-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पिकअप की टक्कर से एचटी लाइन का खंभा टूटकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पिकअप की टक्कर से एचटी लाइन का खंभा टूटकर गिरा
विज्ञापन
संवार न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत पिपरई तिराहा धौर्रा में पिकअप की टक्कर से एचटीलाइन का खंभा टूटकर चार पहिया सवारी वाहन पर जा गिरा। गनीमत रही कि चार पहिया सवारी वाहन में सवारियां नहीं थीं। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पिपरई तिराहा धौर्रा में रात लगभग 10 बजे मटर से भरी पिकअप का चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था। इसी दौरान देसी शराब की दुकान के पास पिकअप जाकर खंभे से टकरा गया। खंभा टूटकर तारों समेत एक चार पहिया सवारी वाहन पर जा गिरा। करंट से आग लगने की आशंका से लोगाें ने बिजली विभाग के कर्मियों को सूचना देकर लाइन बंद कराई। मामले में पिकअप स्वामी राजीनामा करने व नुकसान की भरपाई करने की बात कर रहा है। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिकअप मध्यप्रदेश के सागर जिला में पंजीकृत दिखाई जा रही है।