फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How will young children receive an education when twenty-six schools in the district are without teachers and 143 schools rely on only one teacher?

Lalitpur News: कैसे मिलेगी नौनिहालों को शिक्षा, जब जिले के छब्बीस विद्यालय शिक्षकविहीन और 143 विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे

Tue, 23 Dec 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
How will young children receive an education when twenty-six schools in the district are without teachers and 143 schools rely on only one teacher?
- जिले के विभिन्न ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र में संचालित हो रहे 1357 विद्यालय, 1.40 लाख छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है, लेकिन जिले के 26 विद्यालय शिक्षक विहीन और 143 एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इसके चलते विद्यालयों में लगातार छात्र संख्या गिर रही है। साथ ही शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि अब विभाग ने समायोजन की प्रक्रिया चलाई है। जिससे विद्यालयों में शिक्षक तैनाती की आशा जगी है।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 866 प्राइमरी, 320 जूनियर और 171 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इनमें करीब 1,40,255 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिसमें करीब साढ़े तीन हजार शिक्षक पढ़ाते हैं। इन 1357 विद्यालयों में 1331 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक तैनात हैं, जबकि 26 शिक्षक विहीन चल रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए यहां पर अस्थायी शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। वहीं, 143 विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इसके चलते लगातार शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चे स्कूल से दूर हो रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने हाल ही में समायोजन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत शिक्षकों को इन विद्यालयों में तैनात कर यहां की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

----------
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक विहीन विद्यालयों की सूची
विद्यालय - प्राथमिक - उच्च प्राथमिक
26 - 16 - 10
--------
ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में एकल विद्यालयों की सूची
विद्यालय - प्राथमिक - उच्च प्राथमिक
143 - 63 - 80
-------
परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉकवार संख्या
ब्लाॅक - संख्या - शिक्षकों की संख्या
तालबेहट - 236 - 651
जखौरा - 266 - 824
बार - 202 - 567
बिरधा - 254 - 725
महरौनी - 187 - 560
मड़ावरा - 186 - 448
नगर क्षेत्र - 26 - 24
योग - 1357 - 3799
-------
परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की कक्षावार सूची
कक्षा-एक - कक्षा-दो - कक्षा-तीन - कक्षा-चार - कक्षा-पांच - कक्षा-छह - कक्षा-सात - कक्षा- आठ
15811 - 13537 - 13502 - 22292 - 20633 - 17110 - 18275 - 19095
---------
विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति
प्राथमिक - उच्च प्राथमिक - कंपोजिट - योग
2109 - 788 - 905 - 3799
--------
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन विद्यालयों में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। किसी भी विद्यालय को शिक्षक विहीन व एकल नहीं रहने दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पंद्रह दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed